A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

रबी उपार्जन 15 अप्रैल से,एसडीएम, तहसीलदार द्वारा खरीदी केन्द्रो का किया गया निरीक्षण

IMG 20260404 203416

IMG 20260404 203349

IMG 20260404 203416 1सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार, जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण एसडीएम एवं तहसीलदारों द्वारा किया गया। जिले में रबी उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल से आरम्भ हो रहा है। उपार्जन के सुचारू और सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर द्वारा विस्तृत निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसी परिपेक्ष्य में एसडीएम एवं तहसीलदारों द्वारा विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से बारदाना, तोल कांटा, तकनीकी सामग्री, इंटरनेट, पेयजल तथा किसानों के बैठने के लिए छायादार स्थान, भंडारण व्यवस्था, तौल यंत्रों की सटीकता, किसानों की सुविधा, सुरक्षा उपायों आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!