मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर परिषद की विशेष बैठक संपन्न। महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित समाज का सपना – निगम अध्यक्ष

FB IMG 1777006765380

 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर परिषद की विशेष बैठक संपन्न।

महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित समाज का सपना – निगम अध्यक्ष
 
सिंगरौली:– /नगर पालिक निगम सिंगरौली में आज ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के संबंध में परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने की। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, मेयर इन काउंसिल के सदस्य रुकमून, श्यामला बर्मा, खुर्शीद आलम, शत्रुघ्न लाल शाह तथा नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, तत्पश्चात अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नगर निगम परिषद शहर के विकास के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के राष्ट्रीय संकल्पों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
अध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक विकसित समाज की आधारशिला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, जिससे नीति निर्धारण में उनकी भूमिका सशक्त होगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकेगा।
उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम में संचालित सभी योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से पार्षदों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही पार्षदों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
बैठक में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसका सदन द्वारा सर्वसम्मति से समर्थन किया गया।
 
बैठक में उपस्थित पार्षदगणों में प्रमुख रूप से—
 
 पिंकी सिंह, राममिलन भारती, नीलू कुमारी, अनारकली, शेखर ओमप्रकाश, राज बहादुर पनिका, चंदा देवी, लालसा यादव, उर्मिला सिंह पटेल, आशीष कुमार वैश्य, कमलेश कुमार वर्मा, संजय कुमार सिंह, श्रीमती सावनमती कुशवाहा, श्रीमती बबली शाह, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती बंतो कौर, रामनरेश शाह, श्रीमती अंजना शाह, भारतेन्दु पाण्डेय, विजय कुमार साहू, रविन्द्र सिंह, श्रीमती देवमती, बाबू नंदन बंसल, अनिल कुमार वैश्य, श्रीमती अनुष्का अमित यादव, संतोष शाह, खुर्शीद आलम, श्याम कुमारी शर्मा एवं रामगोपाल पाल उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त आर. पी. बैस,कार्यपालन यंत्री संतोष पांडे एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी. जी. चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!