A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती जिले में पेट्रोल डीजल का संकट गहराया अधिकतर पंप ड्राइ नो पेट्रोल नो डीजल का बोर्ड लटक रहा है

*1. बस्ती: जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया, अधिकतर पंप ड्राई*
*’नो पेट्रोल-नो डीजल’ के बोर्ड टंगे, किसानों की खेती प्रभावित; अधिकारी बोले- कोई कमी नहीं*

*बस्ती।* जनपद में अधिकतर पेट्रोल पंपों का संचालन ठप हो गया है। पंपों पर ‘नो पेट्रोल-नो डीजल’ के बोर्ड टंग गए हैं। पंपों के ड्राई होने से आम जनता में हाहाकार मच गया है।

डीजल की कमी से किसानों की खेती भी प्रभावित हो रही है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी ईंधन की कोई कमी न होने का दावा कर रहे हैं। लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे जिलों से पेट्रोल-डीजल लाना पड़ रहा है।

*2. रूद्रपुर: महामंडलेश्वर यतीन्द्रानंद गिरि ने किया त्रिशूल चौक का अवलोकन*
*बोले- ‘रूद्रपुर नया धार्मिक पहचान बनता जा रहा’, कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा भी रहे मौजूद*

*रूद्रपुर।* शहर में स्थापित त्रिशूल चौक का महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने अवलोकन किया। इस दौरान महापौर विकास शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

महामंडलेश्वर गिरि ने कहा कि रूद्रपुर नया धार्मिक पहचान बनता जा रहा है। त्रिशूल चौक शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!