A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कानपुर: भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आयोजन, 260 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए हिमांशु दीक्षित की रिपोर्ट

IMG 20260523 WA0007 1कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वाराआयोजित ‘पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस का सफल आयोजन शनिवार को केशव नगर स्थित राधे ग्रीन रिसॉर्ट में किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में 260 से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पूरे दिन चले इस शिविर में कुल 6 मुख्य सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद की विचारधारा, देश के समक्ष चुनौतियां, सोशल मीडिया प्रबंधन और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एवं प्रमुख सत्र:

1. उद्घाटन एवं प्रथम सत्र: संगठन ही है राष्ट्र सेवा का माध्यम कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने की। प्रथम सत्र मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनूप गुप्ता ने स्पष्ट किया कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।

2. द्वितीय सत्र: वैचारिक मजबूती पर जोर

इस सत्र की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने का एक अहम माध्यम है। विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में भाजपा सरकार के ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की।

प्रशिक्षण वर्ग  कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। इनमें मुख्य रूप से रंजना उपाध्याय, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, रघुनंदन सिंह भदौरिया, वीना आर्य पटेल, संजीव बेरी सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि वंदना के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त की।

HIMANSHU DIXIT District Reporter Kanpur

I am Himanshu Dixit Vande Bharat Live TV News Reporter Kanpur Nagar.
Back to top button
error: Content is protected !!