
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने वार्ड क्रमांक-1, सेमराबाग स्थित जगदीश मोर्य के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड को किसान भाइयों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता तथा विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे प्रेरणादायी व्यक्तियों एवं जन-आंदोलनों का उल्लेख करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को सकारात्मक दिशा देने वाला जन-आंदोलन है। प्रधानमंत्री के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को कर्तव्यनिष्ठा, नवाचार और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, पार्षदगण, एल्डरमैन ,भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।





