A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आबकारी विभाग अमले द्वारा सदर, कैंट एवं सिविल लाइन क्षेत्र में की गई कार्यवाही

FB IMG 12200998817495509232FB IMG 65152198544145238502सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन में एवं कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी पूजा चंद्रन के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा लगातार सागर शहरी क्षेत्र में अवैध अहातों, अवैध मदिरा विक्रय एवं सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सघन कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी अमले द्वार गुजराती बाजार, मकरोनिया, सिविल लाइन एवं गोपालगंज स्थित मदिरा दुकानों के आसपास जांच की गई। वृत्त उत्तर प्रभारी सियाराम चौधरी द्वारा गुरु गोविंद सिंह वार्ड में अवैध मदिरा विक्रय तथा सदर बाजार सागर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान के विरुद्ध प्रकरण कायम किए गए। साथ ही प्राप्त सूचना के आधार पर धारा 54 के तहत तलाशी कार्यवाही भी की गई। इसी प्रकार वृत्त दक्षिण प्रभारी रोशनी उरेती द्वारा सिविल लाइन, गोपालगंज एवं मकरोनिया क्षेत्र में अवैध अहातों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान के विरुद्ध प्रकरण कायम किए गए। सभी मदिरा दुकानों को सख्त निर्देश दिए गए कि 21 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं किशोरों को मदिरा विक्रय न किया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!