
भिंड से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट l
भिंड जिले की गोहद तहसील के अंतर्गत छरेंटा गांव से एक खौफनाक और प्रशासन की लापरवाही की बड़ी खबर सामने आई हैl यहां संचालित क्रेशर ने पूरे गांव में भय पैदा कर रखा हैl यहां पर दिन रात अवैध ब्लास्ट होते रहते हैं जिससे गांव में बने मकानों में दरार पैदा हो गई है l मकान में रहने वाले मालिक हमेशा डरे डरे रहते हैं की न जाने कब हादसा हो जाए l इतना ही नहीं क्रेशर से उड़ने वाले डस्ट के गुब्बारे प्रदूषण फैला रहे हैंl इस प्रदूषण से बच्चे बूढ़े फेफड़ों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं l ग्रामीणों ने इस क्रेशर को बंद करने के लिए एसडीएम गोहद को ज्ञापन दियाl ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इस क्रेसर को बंद नहीं कराया गया तो जन आंदोलन होगाl







