A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

15 प्राचीन जैन प्रतिमाओं की नीलामी का विरोध करेगा जैन संगठन

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

15 प्राचीन जैन प्रतिमाओं की नीलामी का विरोध करेगा जैन संगठन

 

 

मुंबई में होने वाले 15 प्राचीन जैन प्रतिमाओं की नीलामी का विरोध जैन संगठन करेगा।यह घोषणा विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने की है।उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल 2024 को मुंबई में टोड़ीवाला ऑक्शन द्वारा 15 जैन प्रतिमाओं की नीलामी का निर्णय लिया गया है। 16 अप्रैल को इन 15 प्राचीन प्रतिमाओं की नीलामी का निर्णय जैन धर्म और तीर्थंकरों का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह कानूनन अपराध है और इसपर सरकार अविलंब रोक लगाये। कहा कि मुंबई के टोड़ीवाला ऑक्शन के द्वारा ताज महल पैलेस में नीलामी किये जाने के लिए वेबसाइट पर सूचना दी गयी है।प्राचीन पूज्य जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं के लिए लाखों रुपये की बोली लगवाना दुखद व अपमानजनक है।किसी भी कीमत पर जैन समाज यह नीलामी नहीं होने देगा. श्री जैन ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस, सीबीआई, पुरातत्व विभाग, संस्कृति मंत्रालय और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से भी की है. विश्व जैन संगठन के मीडिया प्रभारी आकाश जैन ने बताया कि पुरावशेष व बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम के अनुसार प्राचीन भारतीय मूर्तियों को इंटरनेट पर नीलाम नहीं किया जा सकता और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा भी सूचना के अधिकार के तहत संगठन को इस बाबत सूचित किया गया है। कहा कि सख्त कानून न होने के कारण प्राचीन प्रतिमाओं को भारत में चोरी छिपे बाहर ले जाया जा रहा है और इसकी बिक्री की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सीबीआई और क्राइम ब्रांच उक्त पूरे मामले का पर्दाफाश नहीं करती है और 16 अप्रैल 2024 को होने वाले नीलामी पर रोक नहीं लगाती है तो देशव्यापी विरोध किया जायेगा।

मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक एवं ट्रस्टी भारतीय जैन मिलन फाउंडेशन डा एच सी विपिन कुमार जैन, उपाध्यक्ष डॉ कंचन जैन, सीमा जैन, विमलेश जैन, शकुंतला जैन, सरोजिनी जैन, प्राची जैन, प्रशांत जैन समाजसेवी, अनुज जैन समाजसेवी, अर्जित जैन,इंजी आकाश जैन, ऑल ह्यूमन एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन कोर कमेटी मेंबर शिवानी जैन एडवोकेट, अनीता जैन आदि ने कहा कि प्राचीन प्रतिमाओं की नीलामी करना तीर्थंकरों का अपमान है। हम इसकी घोर भर्त्सना करते हैं। 16 अप्रैल 2024 को होने वाली नीलामी पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिIMG 20240402 WA0032 2ए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!