अन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा खबर

राम नवमी में खलल डालने वालों की खैर नहीं : थाना प्रभारी

मेराल से राम नवमी पूजा में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए मेराल प्रशासन पूरी तरह तैयार है। प्रशासन ने सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश मंगलवार को फ्लैग मार्च के माध्यम से दिया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

मेराल से

राम नवमी पूजा में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए मेराल प्रशासन पूरी तरह तैयार है। प्रशासन ने सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश मंगलवार को फ्लैग मार्च के माध्यम से दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजनों से रामनवमी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।Screenshot 20240417 084618

अधिकारियों ने यह भी कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारा के साथ मिल-जुलकर मनाए। अगर शांति व्यवस्था में किसी ने खलल डालने की कोशिश की तो उसका अंजाम भुगतना होगा। वाद विवाद करने वालों को भी चिन्हित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में बीडीओ जागो महतो, सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत के साथ कई पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान शामिल थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!