A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

देवपुर वन परिक्षेत्र:-चीतल मांस के साथ एक शिकारी गिरफ़्तार

देवपुर वन परिक्षेत्र:-चीतल मांस के साथ एक शिकारी गिरफ़्तारी।

महासमुन्द। देवपुर वन क्षेत्र में पेशेवर शिकारियों द्वारा लगातार वन्य जीव का शिकार किया जा रहा है, इस बीच चीतल शिकार के एक आरोपी को वन विभाग द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के कब्जे से शिकार में प्रयुक्त औज़ार जप्त किया गया है।आरोपी को,वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य वनसंरक्षक रायपुर वृत्त, रायपुर ए.आर.जी. के नेतृत्व में, वनमंडल आयुक्त बलौदा बाजार के निदेशक एवं उप वनमंडल आयुक्त कसडोल के नेतृत्व में नेतृत्व में वनक्षेत्र संरक्षक देवपुर वृत्त, धामपुरा बीट के कक्ष 292 को वन्य प्राणि चीतल का मांस काटते हुए समारू बिसी वल्द उसत बिसी जाति सावरा उम्र 69 वर्ष निवासी ग्राम धामलपुरा जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 39, 50,51 के तहत न्यायालय बलौदा बाजार में पेश किया गया।
प्रकरण की संपूर्ण कार्रवाई में उप वनमंडल अधिकारी कसडोल, वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर (सा.), परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान (सा.) तथा देवपुर एवं सोनाखान वन परिक्षेत्र के संपूर्ण अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!