A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

अचानक एक ट्रक में लगी आग , धू धू कर हुआ स्वाहा….

अचानक एक ट्रक में लगी आग , धू धू कर हुआ स्वाहा.

नवादा : बिहार के नवादा जिले में एक खड़ी ट्रक में आग लगने के बाद अफरा-तफरी माहौल हो गया है. स्थानीय लोगों के द्वारा अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई है. जहां काफी मशक्कत क़े बाद आग पर काबू पाया गया है. यह घटना शनिवार क़ो जिले क़े वारिसलीगंज प्रखंड के कमलिया मिल के पास की है .मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक वहां पर काफी दिनों से खड़ा था और अचानक ट्रक में आग लग गई. लोगों को कुछ समझ में आता, इससे पहले आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया और पुरे ट्रक धू – धुकर जलने लगा .स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत इसकी जानकारी कमलिया मिल के संचालक मनीष कमलिया को दी. जिसके बाद अग्निशमन विभाग नवादा को सूचना दी गई. सबसे बड़ी बात तो यह रहा कि कमलिया मिल के 500 मीटर दूरी पर एक बड़ा सा गैस गोदाम है. अगर आपकी चिंगारी गैस गोदाम तक पहुंचती तो एक बड़ा घटना हो सकता था, लेकिन समय रहते ही अग्निशमन विभाग के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया.ट्रक में आग कैसे लगी है, इसके बारे में अब तक किसी प्रकार का कोई जानकारी और पता नहीं चल पाया है. आग का विकराल रूप देख कर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया था. लेकिन समय रहते ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. आग कैसे लगी है पुलिस इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

Back to top button
error: Content is protected !!