A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडाताज़ा खबर

बाईक की टक्कर से मासूम घायल,रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने किया खेल

पीड़ित की तहरीर कुछ और पुलिस रिपोर्ट लिख रही अपने मनमानी।

 

 

 

 

 

 

जिला हेड आवेश अंसारी IMG 20240510 WA0045

कर्नलगंज, गोण्डा। जिले के तेजतर्रार कहे जाने वाले कप्तान विनीत जायसवाल का भी कोई खौफ उनके अधीनस्थ थाना, चौकी प्रभारियों में नहीं दिख रहा है और जिम्मेदार लोगों द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यही नहीं पुलिस अपने मनमानी कार्यशैली से बाज नही आ रही है और पीड़ितों की तहरीर बदलवाकर अपने मन मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके जमकर खेल कर रही है। इससे जहाँ पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है वहीं पीड़ित फरियादियों का भरोसा पुलिस से उठता जा रहा है। ताजा मामला कोतवाली कर्नलगंज से जुड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक यहाँ के ग्राम सभा मुंडेरवा के मजरा कुर्मिन पुरवा निवासी राम बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि गुरूवार की शाम को लगभग 7 बजे उसका नाती आयुष उर्फ सूर्यप्रताप पुत्र बृजेश कुमार अपने घर के सामने खेल रहा था,तभी कर्नलगंज की तरफ से आ रहे शिवम वर्मा पुत्र राकेश वर्मा जो गाड़ी काफी स्पीड से चला रहे थे और उसके पीछे बैठे अंकित वर्मा पुत्र सहजराम वर्मा निवासी ग्राम सभा मुंडेरवा कुर्मिन पुरवा ने आयुष को इतनी तेज ठोकर मार दी कि आयुष लगभग 20 फुट दूर जा गिरा और उसे काफी चोट आई,जिससे वह बेहोश हो गया। उसी के साथ उसे भी चोटें आई।पीड़ित को घायल हालत में छोड़कर मोटर साइकिल सवार लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। लेकिन परिजन वहाँ बिना रुके अपने बच्चे को आनन फानन लेकर कर्नलगंज पहुंचे जहां डाक्टरों द्वारा गोंडा भेज दिया गया। परिजनों द्वारा बच्चे को एक निजी हॉस्पिटल ओएन पांडेय के यहां भर्ती कराया गया,जहां पर बच्चे की हालत नाजुक होने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है जिसमे मोटर साइकिल चालक और मोटर साइकिल का नम्बर दिया गया लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में पीड़ित द्वारा दिए गए लोगों का नाम हटाकर केवल गाड़ी का नम्बर दर्शाया गया है और पीड़ित के तहरीर के मुताबिक एफआईआर दर्ज नही की गई है। इससे पुलिस की कार्यशैली गंभीर सवालिया घेरे में है।

Back to top button
error: Content is protected !!