?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

रीवा में फुटपाथ से चोरी छह माह की बच्‍ची महाराष्‍ट्र के कल्‍याण में 30 लाख में बेची, आठ गिरफ्तार

IMG 20240512 WA0036 1

रीवा में फुटपाथ से चोरी छह माह की बच्‍ची महाराष्‍ट्र के कल्‍याण में 30 लाख में बेची, आठ गिरफ्तार

 

मंगलवार देर रात वारदात को दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया था।

 

रीवा। पुलिस ने कॉलेज चौराहे से 6 माह की बच्ची के अपहरण में आठ आरोपितों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को 1500 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के कल्याण से पकड़ा है। अभी तक 6 माह के मासूम के अपहरण मामले में कुल 8 आरोपित गिरफ्तार हुए हैं, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। बच्ची का सौदा 30 लाख रु में किया गया था।

 

दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया था

गत मंगलवार देर रात वारदात को दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया था। राजस्थान के बारा निवासी मनीषा बाई और उसका पति अरविंद शहर के कॉलेज चौराहे में किचन सेट बेचने का काम करते हैं। 6 और 7 मई की दरमियानी रात तकरीबन 3 बजे वे अपने दो बच्चों के साथ सो रहे थे। एक बच्चे की उम्र 3 साल तो दूसरे बच्चे की उम्र 6 माह है।

 

6 माह की बच्ची को मच्छरदानी से निकालकर ले गए थे

बाइक में सवार होकर आए बदमाशों ने सो रहे 6 माह के बच्चे को मच्छरदानी के भीतर से बाहर निकाला और लेकर रफूचक्कर हो गए। पति-पत्नी की नींद खुली, तो उन्होंने शोर किया। रात होने से बदमाश भाग गया। शिकायत के बाद से ही पुलिस शहर भर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। मामले में 2 संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य दिए।

 

अभी हो रही है पूछताछ

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है। बच्चों को बरामद कर लिया गया है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!