?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अम्बेडकरनगर: चुनाव में जाएंगी 20 बसें, बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किल

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़ व प्रयागराज के लिए बस से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें 27 मई सोमवार से एक बार फिर से बढ़ने जा रही हैं। अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में मौजूदा समय में मौजूद 61 बसों में 20 बसें सातवें चरण का चुनाव कराने के लिए गोरखपुर समेत अन्य जनपदों के लिए रवाना हो जाएंगी।
बस यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चुनाव में बसों के चले जाने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार से एक बार फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल सातवें चरण के चुनाव के लिए अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल 20 बसें सोमवार 27 मई को चली जाएंगी। एआरएम कार्यालय के अनुसार गोरखपुर के लिए 16, देविया व गाजीपुर के लिए दो दो बसें जाएंगी।
इन बसों के जाने से लखनऊ आजमगढ़ चलने वाली बसों में 10, कानपुर के लिए चलने वाली बसों में चार, प्रयागराज चलने वाली बसों में दो व स्थानीय क्षेत्र में चलने वाली बसों में से चार बसों की कटौती की जाएगी। मालूम हो कि अकबरपुर बस स्टेशन में कुल 65 बसें हैं। इनमें से चार बसें पहले चरण के चुनाव से पहले ही सुरक्षा कर्मियों को लेकर अलग-अलग जनपदों के लिए जा रही हैं।
ऐसे में शेष बची 61 बसों में अब 20 और बसें 27 मई से चली जाएंगी। ऐसे में अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में 41 बसें ही शेष रह जाएंगी। यह सभी बसें सातवें चरण का चुनाव संपन्न कराने के बाद एक जून की देर रात तक वापस बेड़े में शामिल होंगी। ऐसे में इस अवधि में संबंधित जनपद के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
उधर एआरएम सीवी राम ने बताया कि 20 बस 27 मई को सातवें चरण के चुनाव के लिए चली जाएंगी। हालांकि यात्रियों के हित को देखते हुए जिन रूट से बस की कटौती की जा रही है उस पर जो शेष बस चल रही हैं उनके फेरे में वृद्धि की जाएगी।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!