?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

धोखाधड़ी कर लोगों के एटीएम बदलने के दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

IMG 20240605 203028
कांठ थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त अमित और श्रवण।
कांठ (पंकज कुमार)। लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के उनके एटीएम कार्ड बदलकर दूसरे स्थान से एटीएम द्वारा लोगों के खातों से रुपये निकालने के दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। दोनों के पास से पुलिस ने रुपये और जाली एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। युवकों को पुलिस ने जेल भेजकर कार्ड बदलकर रुपये निकालने की कई घटनाओं का खुलासा किया है।
मुरादाबाद जनपद के थाना कांठ और थाना छजलैट क्षेत्र में काफी समय से ऐसा गिरोह सक्रिय है जो एटीएम मशीन से रुपये निकालने वाले लोगों को अपने झांसे में फंसाकर धोखाधड़ी कर उनसे एटीएम कार्ड ले लेता है और बाद ने उन्हें असली की जगह जाली कार्ड देकर असली कार्डों से दूसरे स्थान पर जाकर खातों से रुपये निकाल लेता है। अभी एक सप्ताह पहले कांठ थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर चैंदरी के रहने वाले नन्हें का एटीएम केबिन पर कार्ड बदलकर युवकों ने उनके खाते से 50000 रुपये और दो दिन बाद कांठ के गांव अहमदपुर निंगू नंगला के विनोद कुमार का कार्ड बदलकर 25000 रुपये निकालने की घटनाओं को जालसाझों ने अंजाम दिया था। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी। तभी से पुलिस कार्ड बदलकर रुपये निकालने वालों की तलाश में जुट गई थी।
अब कांठ पुलिस ने बुधवार को अभियुक्तगण अमित प्रजापति पुत्र कुशलपाल निवासी वोडाफोन टावर के पास मौहल्ला शेखजादगान थाना नानौता देहात जिला सहारनपुर वर्तमान निवासी ग्राम दूधली थाना चरथावल जिला मुज्जफरनगर और गांव के रहने वाले श्रवण कुमार पुत्र तेल्लू को धरदबोचा। दोनों के पास से पुलिस को दो जाली एटीएम कार्ड और 22000 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने कार्ड बदलकर रुपये निकालने की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने दोनों जेल भेज दिया है। कांठ पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों अभियुक्तों अमित प्रजापति और श्रवण कुमार पर विभिन्न जनपदों के कई थानों में 18 अपराधिक मुकदमें संगिन धाराओं में दर्ज हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!