A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउज्जैनताज़ा खबर

तीन दिवसीय “स्कूल चले हम” अभियान- 2024 का शुभारंभ आज से।

21 जून से 30 जून 2024 तक प्रवेश और पुस्तक वितरण का कार्य लगातार जारी रहेगा।

उज्जैन/ जिले में तीन दिवसीय “स्कूल चले हम” अभियान- 2024 का शुभारंभ 18 जून से समस्त विद्यालयों में किया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिवस को ‘प्रवेश उत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें पाठ्यपुस्तकें वितरित जाएगी। विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा ड्राईंग, पेंटिंग, और रंगोली जैसी गतिविधियों से सजावट की जाएगी। प्रेरक उद्बोधन के लिए पूर्व छात्रों और मेधावी विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है।
दूसरे दिन यानि 19 जून को विद्यालयों में विद्यार्थियों के पालकों को आमंत्रित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा पालकों को विद्यालय की उपलब्धियों और आगामी सत्र की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। तीसरे दिन यानि 20 जून को जिले के 1762 विद्यालयों में गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, कला क्षेत्र से कर्मी, और विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड अधिकारी ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आगामी योजनाएं
जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन आनंद शर्मा ने बताया कि 21 जून से 30 जून 2024 तक प्रवेश और पुस्तक वितरण का कार्य लगातार जारी रहेगा। इस अवधि में कक्षावार शत- प्रतिशत प्रवेश और उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। यह अभियान न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगा, बल्कि पालकों और समाज के विभिन्न वर्गों को भी शिक्षा महत्व के प्रति जागरूक करेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!