A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

अवैध शराब लेकर जा रहे वाहन को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित सरपंच संघ पकड़ा, शराब फेंककर भागते हुए वाहन ने एक बाइक सवार को मारी टक्कर

सोमवार की रात रीठी बाईपास की घटना, प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान

कटनी  GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP IMG 20240618 WA0002 1

अवैध शराब ले जा रहे बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों बाइक सवार युवक घटनास्थल पर ही शराब छोड़कर भाग गए। अवैध शराब परिवहन में लिप्त दोनों घायल युवकों को शराब ठेकेदार के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित सरपंच संघ के लोग जमा हो गए। सोमवार की रात रीठी बाईपास मे अवैध शराब का परिवहन करते लोग घटनास्थल पर ही शराब छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब जप्त करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की है। बताया जाता है कि हादसे में दो लोगों को गहरी चोटें आई हैं जिन्हें रीठी अस्पताल ना ले जाकर कटनी ले जाया गया है।

घायलों को एक वाहन में बैठाकर शराब ठेकेदार के लोग चले गए। घटना के काफी देर बाद तक स्थानीय लोग रीठी अस्पताल में घायल के पहुंचने का इंतजार करते रहे लेकिन वहां घायल को लेकर शराब ठेकेदार के लोग नहीं पहुंचे। इस मामले को लेकर जब पुलिस से बातचीत की गई तो पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को चोटे आई हैं वह शराब ठेकेदार के ही लोग हैं और शराब दुकानदार के द्वारा घायलों को कटनी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस ने शराब जप्त करके कार्यवाही शुरू कर दी है। शराब कहां और क्यों ले जा रहे थे इसका अभी पता नहीं लगाया जा सका है।
रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रीठी बाईपास में देर शाम यह घटना हुई जहा अवैध शराब का परिवहन करते वाहन को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित सरपंच संघ ने पकड़ा है। अब सवाल यह है कि इतनी रात को चोरी छुपे शराब कहां ले जाई जा रही थी और क्यो।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!