A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

राव राजा कल्याण सिंह की 138वीं जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

1718939442057

सीकर. सीकर के अंतिम शासक राव राजा कल्याण सिंह की 138वीं जयंती पर जोशी शॉर्टहैंड प्रशिक्षण केंद्र की ओर से शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए। प्रभात फेरी औद्योगिक क्षेत्र शांति नगर से रवाना होकर शहर के रामलीला मैदान, जाट बाजार, पुराना बस स्टैंड, सालासर बस स्टैंड, कल्याण सर्किल होते हुए राजपूत छात्रावास पहुंची। जहां महाराजा कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

लक्ष्मीनारायण चेजारा ने बताया कि प्रभात फेरी में 150 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। राव राजा कल्याण सिंह ने शेखावाटी में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज के दिन उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!