A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन 28 जुलाई को सागर में।

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। भार्गव भंगू ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं सम्मान और प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा। कार्यक्रम सागर के एम एस गार्डन तिलकगंज में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। भार्गव ब्राह्मण समाज सागर संभाग और जिला इकाई ने बैठक में अनेक निर्णय लिए। आयोजन को लेकर समितियां का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आयोजन समिति का अध्यक्ष राजकिशोर पुरोहित को बनाया गया जिसका प्रस्ताव संभागीय अध्यक्ष बी एल दीक्षित ने रखा। अनुमोदन सागर जिला अध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने किया। बैठक में सागर संभाग के सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी और दमोह से समाज व संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, महेश दात भार्गव, अवधेश दीक्षित, आदर्श दीक्षित, समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।Screenshot 20240703 112753 Dainik Bhaskar

Back to top button
error: Content is protected !!