?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजार

तुरमा में डायरिया के 82 मरीज मिले: लापरवाही के चलते अधिकारियों पर कार्रवाई

तुरमा में डायरिया के 82 मरीज मिले: लापरवाही के चलते अधिकारियों पर कार्रवाई

1719927023 2e9bb33374ab1f252c57 768x512 1

रिपोर्ट प्रशान्त पटेल   बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरमा में डायरिया के 82 मामले सामने आए हैं। डायरिया के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए, कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरमा का दौरा किया और गांव के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य शिविर का जायजा भी लिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 1 जुलाई को 76 और 2 जुलाई को 41 मरीजों का चिन्हांकन किया गया, जिनमें से 82 मरीज वर्तमान में सक्रिय हैं। इनमें से 17 मरीजों को जिला अस्पताल और 16 को सामुदायिक केंद्र लवन में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी मरीज हाट बाजार क्लीनिक भवन में इलाज करवा रहे हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

इस मामले में कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताई और ग्राम पटवारी तुलसीराम बर्मन, पीएचई सब इंजीनियर के.आर. पैकरा को नोटिस जारी किया। ग्राम सचिव राजपाल कोसले को अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने विकासखंड चिकित्सा अधिकारी की छुट्टी भी निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

तुरमा में पहुंचकर, कलेक्टर ने सबसे पहले हाट बाजार क्लीनिक में संचालित स्वास्थ्य शिविर का दौरा किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत की और उचित दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों को घर-घर जाकर जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर सोनी ने स्वयं गांव की पानी टंकी पर चढ़कर सफाई का जायजा लिया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट जल्द देने और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, डायरिया के बढ़ते मामलों के कारणों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। गांव में सर्वे कर प्रभावित लोगों को तत्काल सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं और जागरूकता शिविरों के माध्यम से मौसमी बीमारियों से बचाव और उपचार के निर्देश दिए गए हैं। पीएचई विभाग को पूरे गांव में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव और सभी पेयजल स्रोतों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!