A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

रतलाम ग्रामीण थाना जावरा शहर पुलिस ने आल्टो कार से मादक पदार्थ की तस्करी करते आरोपी को पकड़ा

रतलाम ग्रामीण थाना जावरा शहर पुलिस ने आल्टो कार से मादक पदार्थ की तस्करी करते आरोपी को पकड़ा

42 किलोग्राम डोडाचुरा मय आल्टो 800 कार कुल 02 लाख 85 हजार रुपए का मश्रुका जप्त…..

FB IMG 1720102350777

 

घटनाक्रम रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.)

के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो तथा थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के मागर्दशन मे प्रतापसिंह भदौरया द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 03.07.2024 को रेस्ट हाऊस चौराहा महु नीमच रोड जावरा थाना जावरा शहर जिला रतलाम से आरोपी राधेश्याम पिता भेरूलाल पाटीदार उम्र 58 साल निवासी ग्राम बरगड थाना औधोगिक क्षैत्र जावरा जिला रतलाम को एक आल्टो 800 कार से अवैध मादक पदार्थ 42 किलो ग्राम किमती 85000 रूपये के साथ गिरफ्तार किया उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 233/2024 धारा- 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोत संबंध मे पूछताछ जारी है ।

 

गिरफ्तार आरोपी राधेश्याम पिता भेरूलाल पाटीदार उम्र 58 साल निवासी ग्राम बरगड थाना औधोगिक क्षैत्र जावरा जिला रतलाम

 

जप्त मश्रुका दो प्लास्टिक के काले रंग के बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 42 किलोग्राम किमती 85,000 रूपये तथा एक सफेद रंग की आल्टो 800 कार क्रमांक नम्बर MP09CD5473 किमती 2,00,000 रूपये

 

  1. सराहनीय भुमिका निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन प्रतापसिंह भदौरिया जाकीर खान मृदंग सातपुते राधेश्याम चौहान अंतिम चौहान राजेश पंवार ललीत जगावत रामप्रसाद मीणा सुगड सिह सावरिया पाटीदार की सराहनीय भूमिका रहीFB IMG 1720102343587

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!