A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

महिलाओं से अत्याचार की राज्यपाल से शिकायत 

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                                महिलाओं से अत्याचार की राज्यपाल से शिकायत                                                                                                                राज्य में पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के साथ मार-पीट की घटनाएं काफी सामने आयी हैं. कई जगहों पर महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप लगा है. ऐसे में प्रदेश भाजपा ने इन घटनाओं को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोरचा ने राज्यपाल से शिकायत की है. गु भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा महिला मोरचा का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. मोरचा की नेताओं ने इन घटनाओं को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की है. राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बंगाल में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. राज्य में जिस प्रकार से महिलाओं पर सार्वजनिक रूप से अत्याचार बढ़ रहा है, अब अत्यंत खतरनाक है और राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है.
उन्होंने कहा कि कूचबिहार, चोपड़ा, जगद्दल, अड़ियादह व उसके बाद बैरकपुर में महिलाओं को सरेआम पीटा गया. इन घटनाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस के विधायक तो महिलाओं के चरित्र पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं. चोपड़ा के विधायक हमीदुल रहमान ने तो घटना को ही सही करार देते हुए कह दिया कि मुसलिम राष्ट्र में इस प्रकार की सजा दी जाती है. अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने राज्यपाल से इन घटनाओं को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का आह्वान किया है

WhatsApp Image 2024 07 05 at 15.05.42

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!