A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिले भाजपाई

स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिले भाजपाई

लालगंज, प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लाक के गजराही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का मामला उप मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया है। लक्ष्मणपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह ने गुरूवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर गजराही अस्पताल समेत विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों की बदहाली का मुददा उठाया। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के साथ हुई मुलाकात में भाजपा नेता ने सरकार से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाये जाने की मंाग की। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त बनाये जाने का भरोसा दिलाया। यह जानकारी यहां भाजपा नेता राकेश के मीडिया प्रभारी अनूप त्रिपाठी ने दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!