

आरा: पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए राज्य सरकार के द्वारा वन महोत्सव अभियान की शुरुआत की गई।इस अवसर पर शनिवार को भोजपुर जिले में भी हर अनुमंडल मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय में पौधारोपण किया गया। वहीं भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड के छोटकी सनदिया पंचायत के सारंगपुर गांव में भोजपुर के जिला पदाधिकारी राजकुमार पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार एवं पंचायत के मुखिया हरेंद्र यादव के द्वारा पौधारोपण किया गया। वहीं बातचीत के क्रम में जिला पदाधिकारी राजकुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन महोत्सव अभियान के तहत आज पूरे जिले में पदाधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है।उन्होंने सभी लोगों से यह अनुरोध किया कि वह एक पेड़ जरूर लगाए और पर्यावरण को संतुलित रखने में सब लोग सहयोग करें।







