A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

खेत में काम कर बुज़ुर्ग पर सांड ने हमला गंभीर रूप से घायल। 

IMG 20240713 WA0072

 

कोतवाली देहात अंतर्गत बेलासदा गांव में आवारा सांड के हमले में एक बुज़ुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए मामला बेलासदा गांव का है जहां पर राधेश्याम दूबे पुत्र गुरुदीन दूबे उम्र 70 वर्ष अपने घर के पीछे कार्य कर रहे थे अचानक सांड ने आकर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया हल्ला गुहार सुनकर परिवारीजन तथा स्थानीय लोगों ने दौड़कर किसी तरीके से सांड को भगाकर उनकी जान बचाई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे आनन फानन में परिवारीजन गंभीर हालत में उनको लेकर जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचे जहां गंभीर अवस्था में उनका इलाज चल रहा है वहीं परिवार के लोगों तथा ग्रामीणों का कहना है कि इस छुट्टे सांड के बारे में प्रधान से कई बार शिकायत की गई थी लेकिन किसी के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे आज यह घटना घट गई इससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है खबर लिखे जाने तक घायल का इलाज चल रहा था।

Back to top button
error: Content is protected !!