
जनपद लखनऊ के नथावन पासी के किले पर प्रशासन द्वारा हो रहे अवैध कब्जे को लेकर पासी मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इस धरने से दूर-दूर तक लोगों तक यह शंदेस पहुंचा कि सभी को एकजुट रहने में कितनी ताकत होती है और यह भी बताया कि यह जमीन हमारे पूर्वजों की है तथा इस जमीन पर प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है अगर यह कब्जा नहीं हटाया जाता तो हमारा धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा और यह भी बताया कि अगली बार मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे जिसमें लाखों की संख्या में भीड़ उपस्थिति रहेगी इस प्रदर्शन में लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी वह लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी तथा सुहेलदेव आर्मी के योगेश पासी कौशांबी जिला अध्यक्ष प्रदीप पासी तथा आर एस एस महासंघ के मार्ग प्रमुख हरीश द्विवेदी शतीस कुमार दिलीप कुमार आदि सभी पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे

