
रामगढ़ थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक में रामगढ़ इंस्पेक्टर एस. एन. मंडल ने कहा की मुहर्रम पर्व शांति सौहार्द माहौल में मनाएं । कहीं कोई गड़बड़ी हो तो इसकी सुचना तुरंत थाने को दें। पुलिस वहां पहुँच कर तो त्वरित कार्रवाही करेगी।

सोशल मिडिया में कोई आफवाहआफवाह वाली खबर आये तो उसे तुरंत डिलेट कर दे । थाना प्रभारी शशिकांत शाहू ने कहा मुहर्रम कमेटी के लोग अपने अपने गाँव में रूट चार्ट बनाकर थाने को दे। साथ में मुहर्रम कमेटी के 10 वाॅलिंटियर का नाम दें। उन्होंने मुहर्रम के बारे में एक -एक बिंदु पर विस्तार पूर्वक की जनकारी ली उन्होंने कहा की पर्व शांति पूर्ण ढंग से मनाएं। बैठक मे रामगढ़ प्रखंड के प्रमुख, और चंद्र शेखर सोरेन, रिंकू मंडल, सुलेमान बास्की, अलोहूसेन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, जलील अंसारी, सुलेमान अंसारी, मो गुड्डू आलम इत्यादि शामिल हुआ

