
ग्वालियर कलेक्टर ऑफिस में युवती ने बनाई रील, वायरल होते ही फंसी मुश्किल में
ग्वालियर। इंटरनेट मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कलेक्ट्रेट गेट के सामने ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर डांस कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संस्थाओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
वीडियो के सामने आने के बाद साइबर सेल ने युवती को नोटिस दिया है और वीडियो हटाने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यदि वीडियो नहीं हटाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल ने जब वीडियो की तहकीकात की, तो पता चला कि वीडियो इंस्टाग्राम पर कामिनी पाराशर नाम से बनी आईडी से अपलोड हुआ है।
इसके बाद साइबर सेल ने कामिनी पाराशर को मेल के द्वारा नोटिस भेजा है और सात दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। साइबर सेल के अफसरों के मुताबिक यदि कलेक्टोरेट से शिकायत मिलती है, तो युवती पर धारा 188 के तहत एक्शन लिया जा सकता है।









