A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीलाइफस्टाइल

शिक्षा स्थायी समिति की बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की राशि 5.60 लाख रुपये स्वीकृत

श्रवण साहू,कुरूद। जनपद पंचायत कुरूद में जानसिंग यादव उपाध्यक्ष एवं सभापति शिक्षा स्थायी समिति की अध्यक्षता में बैठक रखकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत गरीब रेखा वर्ष 2002-2003 सर्वे सूची में पात्र 28 परिवार का नाम चयन कर कुल राशि – 5.60 लाख रुपये स्वीकृत में प्रत्येक परिवार को राशि- 20 – 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृत किया गया‌।

बैठक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन में 09 पात्र व्यक्ति का नाम चयन कर अनुमोदित किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 05 पात्र व्यक्ति का नाम का चयन कर अनुमोदित किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन में 07 व्यक्ति को पात्र किया गया । मुख्यमंत्री परित्यकता पेंशन में 06 आवेदन का अनुमोदन किया गया । मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना में 81 पात्र व्यक्ति का नाम चयन कर अनुमोदन किया गया‌। मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना में 338 पात्र व्यक्ति के नाम का चयन कर अनुमोदन किया गया । सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 05 पात्र आवेदन का अनुमोदन किया गया । इस प्रकार सभी आवेदनों का परिक्षण कर पात्र व्यक्तियों का नाम चयन कर पेंशन प्रकरण को स्वीकृति प्रदान किया गया। स्वीकृत पेंशनधारियों को अब प्रति माह राशि- 500 रूपये मिलने लगेगी।

बैठक में जनपद सभापति श्रीमती चन्द्रलता वीरेंद्र कोसले, जनपद सदस्य संतोष कुमार साहू , श्रीमती धनेश्वरी पुष्कर यादव, श्रीमती देवकुमारी साहू, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कुरूद सुश्री प्रतिभा ध्रुव , पंचायत इंस्पेक्टर डी. एस. मरकाम,करारोपण अधिकारी भलेन्द्र कंवर सहायक ग्रेड 3 रामकुमार सोनी , आपरेटर बिरेन्द्र कुमार साहू आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!