
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा से,,,,,रांची .झारखंड के 606 थानों में 49,591 केस पेंडिंग हैं। केस के पेंडिंग हो जाने से इतनी ही बड़ी संख्या में मामलों का ट्रायल भी नहीं हो पा रहा है। झारखंड में पेंडिंग मामलों की जो लिस्ट मिली है, उसके आधार पर ये निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि पुलिस प्रशासन लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में बहुत गंभीर नहीं हैं। इस सूची को देखते हुए माना जा सकता है कि मुकदमों के लंबित होने के पीछे पुलिस का गंभीर नहीं होना बड़ा कारण है। हैरानी की बात ये भी है कि राजधानी रांची इस मामले में पहले नंबर पर है। दूसरे शब्दों में केस पेंडिंग होने के मामले में रांची की हालत सबसे अधिक खराब है। बहरहाल, आईए देखते हैं, किस जिले में कितने केस पेंडिंग हैं-
रांची : 11883,,,,,,,,,,,,, धनबाद: 5009 हजारीबाग: 4217,,,,,,,,,,,बोकारो: 4048 जमशेदपुर 2685 ,,,,,,,,,,,,,,,,,पलामू: 2630 देवघर: 2603,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, गिरिडीह: 1999 चतराः 1760,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, गढ़वा: 1752 साहेबगंज: 1543,,,,,,,,,,,,,, दुमकाः 1103 सरायकेलाः 1086,,,,,,,,लातेहार: 1045 चाईबासाः 849 ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,गोड्डा: 806 रामगढ़: 758,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,गुमला: 714 लोहरदगाः 536 ,,,,,,,,,, ,,कोडरमा: 527 जामताड़ा: 462 ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, पाकुड: 446 खूंटी: 438- ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,रेल धनबादः 35 3 सिमडेगा 217-,,,,,,,,,,,,, रेल जमशेदपुरः 123, …. .. कुल: 49592…….

