

सीकर. जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी द्वारा शुक्रवार को दांतारामगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रैवासा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर चौधरी ने रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी को विद्युत, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न परिवाद प्रस्तुत किए गए जिनको जिला कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक सुना। रात्रि चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागवार योजनाओं के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को इनका लाभ लेने की बात कही।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलेक्टर चौधरी ने गांव के दिव्यांग बाबूलाल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजना के तहत ट्राई साइकिल प्रदान की। चौपाल में विधवा सोनम देवी के दोनो बच्चों का पालनहार योजना में पंजीकरण किया गया।
इस दौरान सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक प्रियंका पारीक, जिला रसद अधिकारी मुनेश कुमारी, पलसाना विकास अधिकारी पवन कुमार शर्मा, तहसीलदार महिपाल सिंह, उपवन संरक्षक रामावतार दूधवाल, रैवासा सरपंच राजकुमार सैनी, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, पंचायत समिति सदस्य, ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

