

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर सोमवार को कांठ तहसील में भारतीय किसान यूनियपनन टिकैत की अधिकारियों से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मुरादाबाद आईएएस सुमित यादव की मौजूदगी में वार्ता हुई। जिसमें समस्याओं और मांगों को दोहराकर किसानों ने निस्तारण कराने की मांग की।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश चौधरी ऋषिपाल सिंह के मार्गदर्शन और तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंची। यहां अधिकारियों से वार्ता के दौरान किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मुरादाबाद आईएएस सुमित यादव की मौजूदगी में अपनी सभी मांगों और समस्याओं को प्रभावी रूप से रखा। किसानों ने कम बरसात के कारण नहर में शीघ्र पानी छोड़ने, रसूलपुर बिजली घर से पेली विश्नोई जाने वाली विद्युत लाइन का जर्जर लाइन बदलवाने, नवादा से तहसील फीडर की जर्जर लाइन, सलेमपुर बिजली घर के बेगमपुर फीडर की अनियमित विद्युत सप्लाई, कांवड़ यात्रा के दौरान सभी संबंधित मार्गों की साफ-सफाई, नवादड़ी से गढ़ी मार्ग में क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत आदि मुद्दे बताए। जिस पर अधिकारियों ने किसानों को जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अपेक्षा निम्बाडिया, एसडीओ बिजली ज्ञानेंद्र यादव, भाकियू टिकैत के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह विश्नोई, तहसील प्रभारी सियाराम विश्नोई, नगराध्यक्ष अरविंद जॉनी, भविष्य विश्नोई, रामकला गुर्जर, उदयराज सिंह, सलीम अहमद, मौहम्मद वहाब, ओमराज सिंह, प्रिंस चौधरी, विशाल हिंदू, भूरे, अंश ढिल्लो, ओमराज सिंह आदि रहे।

