A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने अधिकारियों के साथ बैठक

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।उप नगर मकरोनिया की बिगड़ी यातायात व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने पुलिस और नपा अधिकारियों के साथ बैठक क उप नगर मकरोनिया की बिगती यातायात व्यवस्था के चुदृढीकरण के लिए पुलिस विभाग एवं नपा मकरोनिया के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ नपा मकरोनिया के सभागार में बैठक की।बैठक में विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि उप नगर मकरोनिया चौराहा पर चारों तरफ के ट्रैफिक का दबाव पड़ता है जिससे हमेशा यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।चारों मार्गों के वाहन बेतरतीब ढंग से आते-जाते हैं।चौराहे के आस-पास कई लोग चार पहिया व दो पहिया वाहन लगा देते हैं जिससे दुर्घटनाएं होती है।मकरोनिया बजरिया के दिन उप नगर की यातायात व्यवस्था अधिक बिगड़ जाती है।मकरौनिया में मॉल एवं प्रतिष्ठानों में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण मी जाम की स्थिति बनी रहती है।विधायक ने मकरोनिया चौराहे के आसपास एवं बजरिया तक टैक्सी,बस,टू-व्हीलर फोर-व्हीलर के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित करने पर जोर दिया।उन्होंने सड़क पर लगने वाले फूल-सब्जी सहित अन्य हाथठेले वालों को स्थाई तौर पर रजाखेड़ी बजरिया में लगाने कहा।बजरिया हाट बाजार के दिन 150 मीटर नो पार्किंग जोन घोषित करने और सहक के दोनों ओर निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन को पार्किंग करने कहा।उन्होंने आने वाले समय में उप नगरीय मकरोनिया में यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए व्यापारी एवं दुकानदारों से सहयोग की अपील की है।बैठक के बाद विधायक लारिया ,नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल ,मयंक चौहानScreenshot 20240723 165054 Facebook,सीएमओ बघेल ,शिवम दुबे (टीआई) मकरोनिया,ने मकरोनिया चौराहा, मुख्य मार्ग एवं बजरिया का स्थल भ्रमण कर यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।शीघ्र ही उप नगर मकरोनिया में पार्किंग स्थल सुनिश्चित होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार आयेगा। यातायात नियमों का पालन न करने पर और सड़क पर अव्यवस्थित वाहन खड़े करने पर वाहन क्रेन क्रेन से उठाकर चालानी कार्यवाही की जाएंगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!