A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

कुलपति ने विवि कर्मचारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बुधवार को नवागत कुलपति प्रो. कविता शाह ने कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में प्रो. कविता शाह ने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी विश्वविद्यालय की नींव है। अल्प संसाधनों में शुरुआत से ही सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। कर्मचारियों के मेहनत से ही विश्वविद्यालय दिन प्रतिदिन अपना विस्तार करता जा रहा है। इस दौरान कुल सचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, अतुल रावत, दुर्गा प्रसाद दीक्षित, गणेशकांत उपाध्याय, चंद्रशेखर यादव मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!