A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजोधपुर ताज़ा खबरराजस्थान

शिक्षा सप्ताह का आयोजन

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भटिण्डा में राज्य सरकार की नई पहल शिक्षा सप्ताह के आयोजन में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन किया गया।हर दिन अलग अलग गतिविधि में आज सांस्कृतिक गतिविधि से बच्चों को रूबरू करवाया।शिक्षा सप्ताह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर दिन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।आज की गतिविधि में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रूप से रोजगार प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।स्वरोजगार प्राप्त कर हम आमदनी कैसे बढ़ा सकते है,विषय पर नाट्य मंचन किया गया।विद्यार्थियों द्वारा कृषि कार्य, बढ़ई का कार्य,बाल कटिंग,सिलाई का कार्य,इलेक्ट्रिक कार्य,मिट्टी के बर्तन बनाना आदि स्वरोजगार कार्यों के बारे में बताया गया।उप प्राचार्य विद्या जोशी व प्राचार्य डॉ मनोज मकवाना द्वारा घरेलू रोजगार के प्रति जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम की संयोजिका निधि परिहार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।सुनीता नागल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक,विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!