?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अपर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में छापेमारी कर दो बाहरी लोगों को पकड़ा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अपर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में छापेमारी कर दो बाहरी लोगों को पकड़ा
IMG 20240727 WA0001 1
अम्बेडकरनगर

जिला अस्पताल की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसकी हकीकत को जानने के लिए अपर जिलाधिकारी डा.सदानन्द गुप्ता ने 12 अधिकारियों की टीम के साथ अचानक जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया।इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी मची रही। अपर जिला अधिकारी के निरीक्षण के दौरान दो बाहरी लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।अपर जिलाधिकारी सदानन्द गुप्ता ने बताया कि अक्सर शिकायत मिलती थी, कि जिला अस्पताल में कुछ बाहरी लोगों के द्वारा व्यवस्था में दखल दिया जा रहा है। इन्ही शिकायतों की हकीकत को जानने के लिए आज 12 लोगों के टीम के साथ निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि जांच टीम में 4 एसडीएम स्तर के अधिकारी थे। डीडीओ और पीडी और अन्य अधिकारी थे। सबके वार्ड बाट दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पहले फार्मेसी वार्ड का निरीक्षण किया। जिसमें देखा गया कि पर्याप्त दवाएं है कि नहीं, मरीजों को दवा मिल रही है कि अंदर से दवा मिल रही है। निरीक्षण में सभी डॉक्टर उपस्थित पाए गए। वहीं एक्स-रे पैथोलॉजी, सिटी स्कैन तथा बच्चों के वार्ड हड्डी वार्ड, मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया।कर्मचारियों को ड्रेस में आने के निर्देश निरीक्षण के दौरान बहुत कुछ पॉजिटिव मिला। कुछ कमियां है। उन्हें दूर करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ बाहरी लोग जो अस्पताल में दलाली करते है। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया है। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह ड्रेस में आए, जिससे बाहरी और कर्मचारियों की पहचान हो सके।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!