A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

दहेज उत्पीड़न को लेकर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ केस

दहेज उत्पीड़न को लेकर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ केस

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर पुलिस ने दहेज उत्पीडन को लेकर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांगीपुर थानान्तर्गत पचखरा निवासी अवधेश बहादुर सिंह की पुत्री जूही ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी हरदोई जिले नगवा बेनीगंज निवासी दुर्गेश सिंह के पुत्र अभिषेक के साथ इसी वर्ष हुई। पीड़िता ने कहा है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा है। पति अभिषेक तथा ससुर दुर्गेश व सास साधना सिंह पर आरोप है कि कार तथा एसी की मांग को लेकर जूही को परेशान करने लगे। तहरीर में कहा गया है कि पचीस जुलाई को उसे पिस्टल दिखाकर जबरिया घसीटते हुए ससुरालीजनों ने मायके भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!