
टिकरी पावर हाउस पर दुर्घटना ,जिसमें तीन बच्चों की हालत नाजुक
अम्बेडकर नगर
मालीपुर थाना के अंतर्गत आने वाला ग्राम सभा टिकरी जहां पर करंट उतरने का मामला सामने आया ,जिसमें तीन बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है ।जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना 11000 लाइट ,एलटी लाइट में टच करने से हुआ। जिसमें कुमकुम पुत्री मंगली प्रजापति 16 वर्ष ,सत्यम पुत्र सतगुरु 8 वर्ष ,मुकेश पुत्र राम रूप 18 वर्ष के रूप में हुई।
मालीपुर थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि दुर्घटना में घायल बच्चे सभी सुरक्षित हैं। इस घटना से आक्रोशित होकर ग्राम वासी व क्षेत्रवासी मालीपुर अकबरपुर रोड पर लगाया जाम, तत्पश्चात विद्युत उपकेंद्र जाफरगंज कर्मचारियों से झड़प भी हो गई।
[yop_poll id="10"]





