?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर समाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पाठक ने उच्चाधिकारियों को किया मेल

क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर समाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पाठक ने उच्चाधिकारियों को किया मेल

सहार। प्रखंड क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति की समस्याओ को लेकर शुक्रवार को अंधारी गांव के सक्रिय नागरिक और लेखक राजेंद्र पाठक ने बिहार के ऊर्जामंत्री, ऊर्जा सचिव और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रियूशन कम्पनी लिमिटेड के एमडी सहित विभाग के कई उच्चाधिकारियों और आरा के सुपरटेंडिंग इंजीनियर को मेल करके समस्या के समाधान की मांग की है।श्री पाठक ने प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि भेजे गया आवेदन मे बताया गया है कि भोजपुर जिले के सहार प्रखंड क्षेत्र जिला मुख्यालय से दूर, पूर्णतः ग्रामीण और पिछड़ा इलाका है।पिछले एक माह से यहां की बिजली आपूर्ति जन आवश्यकताओं के अनुकूल नहीं अपितु उपभोक्ताहित के प्रतिकूल हो रही है।गांव-गांव में लोग अनियमित बिजली आपूर्ति, अत्यधिक ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्याओं से इतना जूझ रहे हैं, कष्ट झेलने के कारण केंद्र, राज्य सरकार, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, बिजली व्यवस्था के तमाम जवाबदेहों के ऊपर चर्चा करते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार की आस में अपनी दिनचर्या पूरी कर रहे हैं।
वहीं कृषि कार्य से लेकर गृह कार्य और छात्रों के सायंकालीन पढ़ाई सबकुछ इस ग्रामीण इलाके में प्रभावित है और उमसभरी गरमी में लोगों को रात की नींद भी पूरी नहीं हो रही। बीमारों और बुजुर्गों का दुःख तो बिजली की कमी से और असहनीय हो जाता है।इधर इलाके में प्रीपेड मीटर लगाने की कम्पल्सरी करके गांव गांव में प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं और लोग इससे आने वाली या होने वाली बिलिंग और खर्चे के सही होने न होने के सवाल और आशंका में भी जी रहे हैं।सहार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुलजारपुर पावर सब स्टेशन से होती है।पूरी परिस्थिति को सामने रखते हुए जनहित और बिजली-उपभोक्ताहित में उर्जा मंत्री से विषयोक्त समस्या के यथाशीघ्र समाधान हेतु प्रार्थना की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!