*कावड़ लेने जा रहे युवक की रामघाट रोड 12 नंबर के निकट हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत* 👉अतरौली क्षेत्र के अंतर्गत रामघाट रोड नरोना 12 नंबर के निकट हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार हाथरस निवासी 19 वर्षीय कारन देर रात्रि कावड़ लेने रामघाट जा रहा था जो की नरोरा 12 नंबर के निकट पहुंचते ही डीजे वाली गाड़ी से खाना खाने के लिए अपने साथियों के साथ उतर रहा था इसी उपरांत कारन हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया