A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर की जाएगी कारवाई

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने चकराघाट पहुंचकर घाटों और मंदिर परिसरो कीसफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित वार्ड दरोगा को हिदायत दी,कि यह धार्मिक क्षेत्र होने के साथ-साथ आस्था का भी केंद्र है इसलिए प्रातः से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना जाना प्रारंभ हो जाता है, इसलिए इस क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुदृण रहे, अन्यथा सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और लापरवाही बरतते पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने श्री राम बैकुंठधाम मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया और यहां वहां लगे मिट्टी और मलवे के ढेरो को साफ करने के और जहां कच्चा स्थान हो उसे आवश्यकतानुसार पक्का किया जाए।
Screenshot 20240807 151708 Facebookउन्होंने चकराघाट परिसर में आवारा पशुओं और टू व्हीलर वाहन के आने जाने पर भी रोक लगाने के निर्देश देते हुए आवश्यक इंतजाम करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!