गणेश चतुर्थी-गणेशोत्सव की शुरूआत इस वर्ष सात सितंबर से होगा। गणेश भक्तो को इसका बेसब्री से इंतजार है। गणेशोत्सव मे मूर्ति की ऊंचाई को लेकर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया गया है। घरेलू गणेश मूर्ति दो फीट ऊंचाई पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है। गणेशोत्सव मे पर्यावरण संरक्षण को लेकर मनपा द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये है। जिनका पालन अनिवार्य है। पर्यावरण पूरक मूर्ति की स्थापना तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण मे योगदान देने के लिए गणेश भक्तो से आह्वान किया गया है। पीओपी की मूर्ति निर्माण एवं बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। पर्यावरण पूरक गणेश मूर्ति बनाने के लिए मूर्तिकारो को क्षेत्रीय कार्यालय मे पंजीयन कराना होगा। शहर के जलाशयो मे मूर्ति विसर्जन पर भी प्रतिबंध है। कृत्रिम टैंको मे ही मूर्ति विसर्जन किया जयेगा। चार फीट से अधिक ऊंचाई वाली प्रतिमा का विसर्जन शहर से बाहर कराने की जवाबदारी संबंधित गणेश पंडाल की होगी। विसर्जन एवं शोभायात्रा के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। मूर्ति सजावट के लिए प्लास्टिक एवं थर्मोकोल का उपयोग करने से बचने के लिए आह्वान किया गया है। पीओपी की मूर्ति बनाने संग्रहण एवं बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
2,552 Less than a minute