
कटेकल्याण के तुमकपाल में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

दंतेवाड़ा, 22 अगस्त 2024। कटेकल्याण के ग्राम पंचायत तुमकपाल में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आज के जन समस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया एवं अपने माँग एवं समस्या के निराकरण हेतु आवेदन जमा किये। शिविर में कुल 637 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 32 आवेदनों का मौके पे ही निराकरण किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में दंतेवाड़ा विधायक, कलेक्टर एवं एसडीएम के द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल सरंक्षण की दिशा में काम करने एवं अन्य लोगों को प्रेरित करने हेतु शपथ भी दिलाई गई। इसके पश्चात् दंतेवाड़ा विधायक के द्वारा विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया गया एवं जानकारी ली गई।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा श्री अटामी जी के द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नन्हें बच्चों के अन्नप्राशन का कार्यक्रम कराया गया,समाज कल्याण विभाग द्वारा माध्यम से हितग्राहियों को ट्राई साईकल एवं छड़ी का वितरण एवं कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण भी किसानों को किया गया।
इसके साथ ही 22 अगस्त को पूरे राज्य में चलने वाले “एक पेड़ माँ के नाम” कैम्पेन के तहत पौधारोपण भी किया गया।
कलेक्टर एवं एसडीएम भी शिविर में ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुये एवं उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जाना और उन्हें तत्काल निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम के अंत मे दंतेवाड़ा विधायक द्वारा ग्राम पंचायत तुमकपाल में हाल ही में पूर्ण हुए 2 प्रधानमंत्री आवासों का उद्घाटन भी किया गया।













