?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

रीठी में शासकीय स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. IMG 20240826 WA0039

ऐसा पहली बार हुआ जब प्रदेश में सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। कटनी जिले के रीठी विकास खंड मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भी संचालित शासकीय स्कूलों में सोमवार को शासन के निर्देशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक आनंदमय माहौल में मनाई गई। देखा गया कि रीठी विकास खंड के सभी शासकीय विद्यालयों ने जन्माष्टमी का उत्सव अपने-अपने स्तर से मनाया। किसी विद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण की विषेश पूजा-पाठ की गई तो कहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।IMG 20240826 WA0041 वहीं कुछ विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। रीठी विकास खंड मुख्यालय के वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में प्राचार्य भारत सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला करिया पाथर रीठी में भी जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई।IMG 20240826 WA0040 1 यहां पंडित कमलेश परोहा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में शिक्षक मनोज पाल, किरण परोहा की उपस्थिति में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह से हिस्सा लिया। देखा गया कि आंखों में पट्टी बांध कर कई बच्चों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया। छात्र-छात्राओं ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का उल्लास के साथ आनंद लिया। इसी कड़ी में रीठी शासकीय कन्या हाई स्कूल में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम-धाम के साथ मनाया गया। यहां पूजा अर्चना के बाद विद्यालय के प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे व शिक्षक अशोक विश्वकर्मा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डाला गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार रीठी विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला खिरवा टोला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं शासकीय प्राथमिक शाला खाम्ह में भी प्रभारी संतोष कुमार भालेकर की उपस्थिति में श्रद्धा भाव के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवां में भी नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गगन चुंभी जयकारों के साथ आनंदमय माहौल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। यहां प्राचार्य विपिन तिवारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए प्रसाद का वितरण किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!