A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

तकनीकी शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित।

Screenshot 20240829 200130 FacebookScreenshot 2024 0307 131233 16
सागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी ।म.प्र.शासन के उच्च शिक्षा,आयुष, तकनीकी शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय,सागर के शासी निकाय की 23वीं एवं संचालक मंडल की 6वीं बैठक हुई। बैठक में नरयावली विधायक.प्रदीप लारिया सहित सागर सांसद श्रीमति लता वानखेड़े,सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुराग त्रिवेदी सहित सदस्यगण उपस्थित थे।प्रस्तावित कार्यसूची अनुरूप विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। संस्था द्वारा किए गए आकस्मिक व्यय एवं अन्य आवश्यक व्यय का अनुमोदन हुआ। संस्था में स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, फर्नीचर, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों में अनुशासन के लिये आचरण नियमों सहित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय के अकादमिक एवं शैक्षणिक वातावरण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं आकर्षण अनुरूप बेहतर बनाने को कहा। वर्तमान आवश्यकताओं के परिप्रेक्ष्य के अनुसरण में उद्योगों की आवश्यकता अनुरूप एवं नवाचार समावेशी रोजगारपरक कोर्स एवं पाठ्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन को लेकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें रोजगारपरक शिक्षा देना हमारा ध्येय है।बैठक में नरयावली विधायक माननीय लारिया ने महाविद्यालय में ऑटोटोरियम निर्माण कराने, छात्रों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुये कम्प्यूटर साइंस,ए.आई.एवं डाटा साइंस ब्रांच प्रारंभ कराने,छात्रावास सुविधा बढ़ाने, महाविद्यालय का सीमांकन कराकर सुरक्षित बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने एवं कैंटीन प्रारंभ कराने,महाविद्यालय की स्वच्छता हेतु रंगाई-पुताई कराने अपने सुझाव व्यक्त कर क्रियान्वयन कराने अनुरोध किया।

Back to top button
error: Content is protected !!