A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

नकब काटकर चोर कर उठा ले गए लाखों का सामान

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डफरा नानकार गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। घर के पीछे की दीवाल में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश कर कमरे रखी अलमारी व बक्से को तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख के आभूषण उठा ले गए। इस घटना की सूचना पर शोहरतगढ़ की पुलिस मौके पर जांचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।क्षेत्र डफरा नानकार गांव निवासी मुन्ना देवी पत्नी मगरू चौधरी ने बताया कि पति 20 दिन पहले दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए दिल्ली चले गए। बेटा सोनू चौधरी भी बाहर है। घर पर एक बहू और दो बच्चे हैं। भीषण गर्मी होने के कारण रोज की तरह शुक्रवार रात खाना खाकर बहू और दो बच्चों के साथ घर के कमरे में ताला लगाकर बाहर बरामदे सोने चले गए।शनिवार सुबह चार बजे नींद खुलने के बाद बाद कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि अलमारी खुली है। बक्से का ताला टूटा है। उसमें रखे समान कमरे बिखरे पड़े है। अलमारी व बक्से में रखे आभूषण गायब है। पीछे की दीवाल में सेंध काटी हुई है। उसके बाद तेज आवाज में शोर मचाने लगी कि मेरे घर में चोरी हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की।

मुन्ना देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि मेरी बहू का सोने का छाल, झुमकी, चार जोड़ी, नथिया, चांदी का करधन सहित अन्य आभूषण लगभग डेढ़ लाख के चोर उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर गई थी। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!