
*परमेश्वरी पब्लिक स्कूल के छात्राओं का 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 के लिए चयनित*
सक्ति समाचार – परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति द्वारा संचालित विद्यालय परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ती के प्रतिभागियों का 24 वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 में फुटबॉल प्रतियोगिता, 14 वर्ष आयु बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जिसमें 14 वर्ष आयु बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में संभाग स्तर में चेतना देवांगन, क्षमा बरेठ, ईशा साहू, अंकिता यादव, मेघा शर्मा, मनीषा धीरहे, सोनम देवांगन, काव्या देवांगन, संजना गवेल, भूमिका बरेठ का चयन हुआ एवं दिनांक 26.08.2024 को संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सारंगढ़ में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन जारी रखते हुए, 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जगदलपुर में दिनांक 08.09.2024 से 11.09.2024 को होने वाली राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए 14 वर्ष आयु बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की ख़िलाड़ियाँ अंकिता यादव, क्षमा बरेठ, चेतना देवांगन, ईशा साहू, मनीषा धीरहे ने अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे। साथ ही 14 वर्ष आयु बालिका वर्ग कराते प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की ख़िलाड़ी चेतना देवांगन पिता अनिल कुमार देवांगन ने अपना स्थान बनाने में कामयाब रही। प्रतियोगिता में 6 अलग-अलग जिलों से चयन होकर आए हुए प्रतिभागियों के मध्य आयोजित हुआ जिसमें सक्ती जिले के परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ती के छः खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए अन्य प्रतिभागियों से बेहतर खेल भावना प्रदर्शित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान निर्धारित किया। एक ही विद्यालय के छः खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल के लिए चयन होना निश्चित रूप से विद्यालय के साथ-साथ पूरे अंचल के लिए गौरवान्वित पल है। विद्यालय की सभी चयनित ख़िलाड़ियाँ आज जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। संस्था प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं निरंतर आगे बढ़ते रहने की आशीर्वाद प्रदान किया। इस खुशी के अवसर पर संस्था प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी। संस्था प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों के अंदर छिपे हुए खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, विद्यालय के द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए शारिरिक शिक्षा, खेलकूद आदि प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। आप सभी अपना अच्छा खेल प्रदर्शन रखते हुए निरंतर अभ्यास जारी रखे, हमेशा आगे बढ़ते रहे। सभी खिलाड़ी अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यालय परिवार विद्यालय के सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं। विद्यालय के समस्त खेलों के ख़िलाड़ियाँ व्यायाम शिक्षिका/शिक्षक स्वेक्षा रावत, कुन्तला यादव, सन्नी उरांव एवं करन यादव के मार्गदर्शन में फुटबॉल, कराते, कब्बड्डी, तीरंदाजी, एथेलेटिक्स आदि खेलों का निरंतर अभ्यास कर रहे हैं।




