
अयोध्या
बेसिक शिक्षा विभाग के खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौदा कार्यालय में नियुक्ति सहायक लेखाकार विजिलेंस की टीम ने एक लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।यह रिश्वत आरोपी ने मृतक शिक्षिका का जीपीएफ निकालने के नाम मांगी थी।जिसको लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विदित हो कि शुक्र वार की शाम बिजलेंस के एसपी मुख्यालय अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि हसनू कटरा निवासी मोहम्मद इरफान उल हक की पत्नी यासमीन फातिमा शिक्षा क्षेत्र मसौदा के कैंपोजिट विद्यालय भदोखर में प्रधान अध्यायपिका थी।जिनके निधन के बाद उनके जीपीफ का पैसा निकालने के लिए आरोपी अमरेंद्र प्रताप सिंह से संपर्क किया। तो उन्होंने एक लाख रुपए की माग की।इसपर पीड़ित ने बिजलेन्स विभाग से शिकायत किया।तो शुक्रवार को मिशन के तहत शिकायतकर्ता को घूस देने के लिए बीएसए कार्यालय के बाहर बुलाया गया।जैसे ही शिकायत कर्ता ने रुपया आरोपी को दिया।उसे तुरंत रंगे हाथ बिजलेन्स टीम ने दबोच लिया।और आरोपी के विरुद्ध सतर्कता अधिष्ठान के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।








