?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर: दो करोड़ रुपये से सुधरेगी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बुनियादी सुविधाएं

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के लिए करीब दो करोड़ रुपये मिले हैं।इससे परिसर की खराब सड़कें, नालियां की मरम्मत सहित अन्य सुविधाएं बेहतर की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के लिए 1.98 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गया है। उसके बाद मरीजों को इलाज कराने के दौरान बजबजाती नालियों की दुश्वारियां नहीं झेलनी पड़ेगी।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा भवन की सड़क व नाली पूरी तरह से जर्जर हो गई है, जिससे आने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई बार जलभराव होने से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं, जबकि सबसे अधिक समस्या एमसीएच विंग के पीछे वाले रास्ते पर है। वहां पर जलभराव होने से मरीजों को पानी से होकर जाना पड़ रहा है, ऐसे में मेडिकल कॉलेज शासन को पत्र के माध्यम से समस्याओं से अवगत करवाया।

मेडिकल कॉलेज में सड़क व नाली निमार्ण के लिए दो करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ है, जिससे जल्द ही निमार्ण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि चिकित्सा भवन की सड़क व नाली निमार्ण के लिए लगभग दो करोड़ पास हो गया है। धनराशि आते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!