A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

देवेंद्रनगर में गणेशोत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च

देवेंद्रनगर में गणेशोत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च
रमेश अग्रवाल

पन्ना पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस. थोटा के निर्देशन में देवेंद्रनगर थाना प्रभारी रामहर्ष सोनकर और उनकी टीम ने गणेशोत्सव और ईद मिलादुन्नवी के पर्वों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर में फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने जनमानस से अपील की कि वे पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से उत्साहपूर्वक मनाएं और भयमुक्त माहौल बनाए रखें। साथ ही इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने उन आपराधिक और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी जो शांति को भंग करने का प्रयास कर सकते हैं।
देवेंद्रनगर का इतिहास बताता है कि यहाँ विभिन्न धर्मों के लोग मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण तरीके से रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में सहयोग एवं सम्मान करते हैं। आम जन को सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहते हुए नगर के भाईचारे और आपसी सौहार्द की परंपरा को बनाए रखते हुए एक मिसाल पेश करनी चाहिए। हालांकि, बाहरी घटनाओं और अफवाहों के प्रभाव में आकर कई युवा विवेक का सही उपयोग नहीं करते। देवेंद्रनगर की यह खूबसूरत मिसाल और पहचान हमें कायम रखनी है, और हमें अपने समुदाय के सौहार्द को बनाए रखते हुए एक सकारात्मक संदेश देना चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!